वाराणसी: अपने अधिकारों के लिए लड़ें महिलाएंः डॉ पल्लवी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अपना दल-कमेरावादी की नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आह्वान किया है कि महिलाओं और लड़कियों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। वह रविवार को आराजीलाइन्स ब्लॉक मुख्यालय परिसर में किशोरी युवा मंच व मनरेगा मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित बालिका महोत्सव में बोल रही थी।
मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से किशोरियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके पूर्व ब्लाक के अलग-अलग गांवों से पहुंचीं बेटियों ने राजातालाब बाजार से जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, गगन प्रकाश यादव, योगीराज पटेल, राजेश प्रधान, रामलाल पटेल, हरीश मिश्रा, दिलीप सिंह पटेल, अभय पटेल लोगों ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेनू, श्रद्धा, रेनू, सपना, पूजा आदि रहीं।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |



