BREAKING

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो हिस्ट्री शीटर मारे गए | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

तमिलनाडु। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के एक पदाधिकारी की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो हिस्ट्रीशीटर बृहस्पतिवार को शोलावरम के पास पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश के दौरान मारे गए। पुलिस ने बताया कि एक विशेष पुलिस दल मुथु सर्वनन और ‘संडे’ सतीश को नयी दिल्ली से गिरफ्तार कर यहां लाया। स्थानीय पुलिस उन्हें पुलिस थाने ले जा रही थी लेकिन रास्ते में उन्होंने पुलिस दल पर हमला कर दिया। यह हमला शोलावरम के पास किया गया जिसके बाद मुथु सर्वनन और ‘संडे’ सतीश ने भागने की कोशिश की। पुलिस दल ने भागने की उनकी कथित कोशिश को नाकाम कर दिया और दोनों पर गोली चलाई। दोनों हिस्ट्रीशीटर कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। दोनों अगस्त में रेड हिल्स के पास पदियानल्लूर में अन्नाद्रमुक के एक पूर्व पदाधिकारी पार्थिबन (54 साल) की हत्या में भी शामिल थे। इस मामले में आवडी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें बनाई गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक टीम गोपनीय सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी गई और बुधवार को दोनों वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें