BREAKING

जौनपुर: कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाला एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork



जौनपुर: कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाला एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के मार्गदर्शन में जौनपुर की पुलिस पूरी सक्रियता के साथ अपराधियों की नकेल कसने में लगी है। एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित बारी गांव नेवादा गांव में गुरुवार की शाम अपनी आरा मशीन के बाहर खड़े संचालक जय प्रकाश सिंह को, बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

नेवादा गांव निवासी जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (45) का घर के बगल में ही आरा मशीन है। शाम 06 बजे वह अपने आरा मशीन के बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार बगल के ही गांव महमदपुर के तीन युवक आए। किसी बात को लेकर विवाद करते हुए उन पर गोली चला दी। सीने के दाहिनी तरफ गोली लगते ही वह गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया। बाकी दोनों असलहा लहराते हुए फरार हो गए। परिजन व ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को नगर स्थित चिकित्सक के पास ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ले जाया गया। 

देर रात उपचार के दौरान जय प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस बाबत एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। मामले में एक को मौके से हिरासत में लिया गया है। घायल के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में घटना के बाद ही एक आरोपी अभिषेक यादव उर्फ गोलू पुत्र सभाजीत यादव निवासी महमदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

दूसरे आरोपी जिसका नाम भी अभिषेक यादव उर्फ पोलू पुत्र अच्छेलाल निवासी महमदपुर है को देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पैर में दो गोली लगी है। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार बदमाश ने अपने बयान में साफ बताया कि पुरानी एक रंजिश को लेकर हत्याकांड की घटना उपरोक्त को अंजाम दिया गया है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें