शारदीय नवरात्र:प्रथम दिन शीतला चौकियां धाम में भक्तो का उमड़ा जनसैलाब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- भोर से ही दर्शन पूजन करने वाले भक्तो की लंबी कतारें लगी रही
बिपिन सैनी
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन दर्शन पूजन के लिए भक्तो का उमड़ा जनसैलाब। चार बजे भोर से ही मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात मातारानी जी का आरती पूजन पुजारी शिव कुमार पंडा ने किया।हवन पूजन मातारानी जी के जयकारे से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।आरती पूजन के पश्चात कतार में खड़े दर्शनार्थियो के लिए कपाट खोल दिया गया। भक्तो की लंबी कतार माताजी के दर्शन पूजन के लिए लगी हुई थी। दर्शनार्थी लाइन में खड़े होकर बारी बारी से दर्शन पूजन करते हुए नजर आए।
पूरा धाम घंट घड़ियाल तथा मां के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। कंट्रोल रूम से पुलिस लगातार कतार में लगकर दर्शन पूजन करने की घोषणा करती रही। महिला पुलिस भी सुरक्षा में जगह जगह तैनात रही। मंदिर परिसर में ही मां दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित किया गया है। वही मंदिर परिषद के बगल में सत्यनारायण मन्दिर में भी दर्शनार्थी दर्शन पूजन करते हुए नजर आए। मातारानी जी के दर्शन पूजन करने के बाद दर्शनार्थी काल भैरव नाथ मंदिर, व काली माता मन्दिर में दर्शन पूजन करते हुए नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा मन्दिर परिषद छेत्र में शीतला चौकियां चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ अन्य थानों की पुलिस, पीएसी बल सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों का प्रवेश धाम छेत्र में रोक दिया गया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

