BREAKING

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, अब यूनिवर्स बॉस की प्रतिक्रिया आई सामने | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। भारत बनाम अफगानिस्तानके बीच विश्व कप का नौवां मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में रोहित ने अफगान गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया था। इसके अलावा रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 

अपनी शतकीय पारी में रोहित ने 5 शानदार छक्के लगाए। अब भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गए है। वहीं, रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड बनाने के बाद क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनको एक खास अंदाज में बधाई दी।

  • यूनिवर्स बॉस की प्रतिक्रिया आई सामने

रोहित शर्मा द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद क्रिस गेल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “बधाई हो रोहित शर्मा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के..स्पेशल 45” खास बात ये है कि, रोहित और गेल की जर्सी का नंबर भी एक जैसा ही है। दोनों ही 45 नंबर की जर्सी पहनते है। इस पोस्ट में गेल ने अपनी और रोहित शर्मा की 45 नंबर की जर्सी पहने हुए तस्वीर शेयर की है। गेल की इस पोस्ट को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

  • 453वें मैच में हासिल की ये उपलब्धि

रोहित शर्मा ने ये खास उपलब्धि अपने 453वें इंटरनेशनल मैच में हासिल की है। अब रोहित शर्मा के नाम 453 इंटरनेशनल मैच में 556 छक्के नाम हो गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 483 मैचों में 553 छक्के लगाए है। इस लिस्ट में अब रोहित और गेल के अलावा तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी और चौथे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। शाहीद अफरीदी ने 524 मैचों मे 476 छक्के लगाए है तो वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के नाम 359 छक्के है।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें