रितेश पांडे ने गाया नवरात्र स्पेशल गाना "माई दुलारेली" रिलीज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। शारदीय नवरात्रि की धूम अभी से ही चारों फिजाओं में दिखाई देने लगी है, जहां हर जगह नवरात्रि की तैयारी चल रही है. वहीं भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं जो मां दुर्गा की महिमा को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर रहे हैंं इसी बीच भोजपुरी के लोकप्रिय गायक और अभिनेता रितेश पांडे का एक बेजोड़ देवी गीत "माई दुलारेली" रिलीज हुआ है, जो माता के भक्तों को तो खूब पसंद आ ही रहा है, साथ ही भोजपुरी सुनने वाले लोगों को भी यह गाना अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
लिंक : https://youtu.be/TUWisfbgNfo?si=ZhED0rZ21XOBszIv
रितेश पांडे का यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसके प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने भी इस गाने की तारीफ की है और कहा है कि मां दुर्गा भवानी के नव रूपों को समर्पित यह गाना बेहद खास है। इसे भोजपुरी संगीत प्रेमियों का प्यार और आशीर्वाद मिले, हम यह कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन बाद नवरात्रि की शुरुआत होगी, लेकिन उससे पहले हमने एक से बढ़कर एक गाने माता की भक्ति में प्रस्तुत किए हैं, और आगे भी संगीत की ऐसी प्रस्तुति लेकर आते रहेंगे। टी-सीरीज हमार भोजपुरी अपने दर्शकों के हर पर्व त्यौहार, उत्सव और इमोशन को सेलिब्रेट करता है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आपको बता दें कि रितेश पांडे के देवी गीत "माई दुलारेली" के गीतकार आर आर पंकज हैं। संगीतकार अंजनी सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है। कोरियोग्राफी रेणुका साह ने की है। डायरेक्टर रवि पंडित हैं।


