जौनपुर: रामायण मानव जीवन के लिए कल्याणकारी: आचार्य रामचन्द्र दास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- सांसद मनोज तिवारी के देवीगीत भक्तिमय प्रस्तुति समझा कतहूं नाही गइला जब ना धाम चौकियां आइला गाकर बांधा समां भक्तिमय हुआ कथा पंडाल
- सांसद गायक कलाकार मनोज तिवारी मृदुल के भक्तिमय देवी पचरा गीतो से भावविभोर हुए श्रोतागड़
बिपिन सैनी
जौनपुर। शीतल चौकियां में चल रहे श्री हनुमत कथा के चौथे दिन आचार्य रामचंद्र जी महाराज ने संगीतमय श्री हनुमत कथा सुनाकर भक्तों को आल्हादित कर दिया। कथा प्रवचन के दौरान बताया कि गीता भागवत रामायण जैसे महान ग्रंथ मानव जीवन के लिए कल्याणकारी है। कथा सत्संग श्रवण से मानव जीवन में अध्तमिकता बढ़ती है। धर्म कर्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। की तुलसी दास जी कहते हैं कि जिस कान ने भगवान की कथा नहीं सुनी वह कान सर्प के बिल के समान है। जिस प्रकार श्रीराम कथा जहां होती है तो हनुमान सुनते हैं ठीक उसी प्रकार हनुमत कथा को श्रीराम श्रवण करते हैं। हनुमान जी के चरित्र का वर्णन करते हुए बताया की हनुमान जी ने इतना सारा कार्य किया लेकिन उनके अंदर अहंकार एकदम नहीं था।
यदि जीवन में अहंकार है तो वहां भगवान नहीं होते हैं। अहम ही जीवन का सबसे बड़ा वहम है। इसके बाद पंडाल तालियों की गडहड़ाहट से गूंज उठा। कथावाचक आचार्य रामचन्द्र दास ने कहा की जिस तन ने भगवान, संत, सनातन का झंडा नही लहराया, हनुमान जी का चरित्र नहीं गाया तो ऐसे तन का क्या काम।प्रभु से कहिए हे प्रभु कृपा करिए की यह मन आपके चरणों में लगा रहे। मेरी स्मृति में संसार का चिंतन न रहे। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में कहा था की हनुमान जी का जो समर्पण श्रीराम के प्रति था वही समर्पण युवाओं का धर्म के प्रति होना चाहिए।
कथा पंडाल में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने समझा कतहू नाही गइला ,जब ना धाम चौकियां गईला पचरा के गीत से बांधा समां कथा से पूर्व भोजपुरी गायक, सांसद मनोज तिवारी ने मां शीतला का दर्शन पूजन कर मंच पर पहुंचेे। सांसद ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर बन रहा है। उत्तर प्रदेश के मुखिया माननीय योगी जी को बहोत बहोत धन्यवाद देते हुए बताया की बड़े भी सौभाग्य की बात है आज हम लोग अयोध्या धाम में मन्दिर निर्माण कार्य अपने जीवन काल में देख रहे हैं 24 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा श्रीरामचंद्र जी मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा पूजन कर जन्मभूमि पर दर्शन पूजन करने वाले राम भक्तो के लिए खोल दिया जायेगा कहा कि 24 जनवरी 2024 में हम सब वहां दर्शन करने चलेंगे।
बताया की मनोज तिवारी कहीं भी रहें सब जानते हैं की मनोज तिवारी का नया जन्म मां शीतला के दरबार में हुआ है। मां शीतला चौकियां माता अत्यंत पूजनीय हैं।कथा व्यास पर बैठे रामचंद्र जी महाराज उर्फ जय महाराज के बारे में कहा की हमारे प्रिय है। जहां जहां कथा कहेंगे मैं वहां जरूर पहुंचूंगा। कहा रविन्द्र सिंह ज्योति छोटे भाई है बढ़िया गीत गाते हैं।
सुनाया गीत किया भाव विभोर समझा कतहूं नाही गइला, जब ना धाम चौकियां आइला। गीत गाकर मनोज तिवारी ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद रचा है सृष्टि को जिस प्रभू ने वही ये सृष्टि चला रहे हैं। तथा अपने अंदर का हनुमान जगाओ सब जग जाएगा सत्य सनातन का झंडा जग में फहराएगा। आदि भजन सुनाकर समां बांध दिया।
कथा में अहमदाबाद से आए अखिलेश्वर दास जी महाराज ने अपने वक्तव्य में कहा की दास कभी स्वामी नाही होता है और स्वामी कभी दास नही होता है श्री हनुमत चरित्र सुनना प्रभू की अहैतुक कृपा है। कार्यक्रम के अंत में आरती पूजन किया गया जिला अधिकारी अनुज कुमार झा आरती पूजन में शामिल रहे।
मां शीतला कार्य समिति अध्यक्ष व अयोजक विनय त्रिपाठी ने कथा पंडाल में आए हुए सभी अतिथियों संत महंत महामंडलेश्वर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित कोषाध्यक्ष संजय माली,महामंत्री अनिल सोनकर,आदर्श उपाध्याय, पप्पू त्रिपाठी, क्षमानाथ त्रिपाठी, सुरेंद्र माली अजय यादव, गोरख माली, लड्डू त्रिपाठी, सौरभ पंडा, बसंत माली, विनय गिरी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |