मध्य प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी, बोलीं- एमपी के भविष्य का चुनाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मध्य प्रदेश। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार दमोह आई हैं। वह जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए आम सभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि 17 नवंबर को एमपी के भविष्य का चुनाव है शिवराज जी घोषणा मशीन बन गए हैं।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा, डबल स्पीड से चल रही है। उनका मुहं खूब चलता है, लेकिन मुंह चलाने और काम करने मे अंतर है। बता दें कि बुंदेलखंड में दमोह जिली की चार विधानसभा सीटें कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जाती हैं है। इसके लिए प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को दमोह के दौरे पर हैं। दमोह सीट से कांग्रेस ने अजय टंडन को टिकट दिया है, वहीं पथरिया से राव ब्रजेंद्र सिंह, हटा से प्रदीप खटीक और जबेरा से प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |