राष्ट्रपति ने तख्त हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका | #NayaSaveraNetwork

New Delhi,Daily News,National,Local News,Naya Savera,#mumbai,#DailyNews,recent,#recent,

नया सवेरा नेटवर्क

पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के तीन दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को पटना सिटी इलाके में तख्त हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका। श्रीमती मुर्मू ने पटना सिटी इलाके में तख्त हरिमंदिर साहिब का दौरा कर सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह को नमन किया। तख्त हरिमंदिर साहिब जाते समय राष्ट्रपति अचानक कार से उतरी और उनकी एक झलक पाने के लिए बैरिकेड के पीछे सड़क किनारे इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने के राष्ट्रपति मुर्मू के फैसले ने सुरक्षाकर्मियों को परेशान कर दिया, जिन्हें उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में कठिनाईयोंं का सामना करना पड़ा। हालाँकि, वह कुछ मिनटों के बाद अपनी कार में लौट आई। 

उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने आज बिहार के लिए चौथे कृषि रोड मैप का लोकार्पण किया। राष्ट्रपति का गुरुवार को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और उसी दिन शाम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद श्रीमती मुर्मू गया के लिए उड़ान भरेगी। शुक्रवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा वहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और इसके बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें