प्रयागराज: सिद्धार्थनाथ सिंह ने चौफटका फ्लाईओवर का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पूर्व कैबिनेट मंत्री शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को राजरूपपुर की तरफ से निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर के पिलर का काम शुरू हो चुका है। पूर्व मंत्री ने प्रस्तावित फ्लाईओवर के नक्शे और डिजाइन को इंजीनियरों से बारीकी से समझा। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जब मैं कैबिनेट मंत्री था उसी समय कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ था। फ्लाईओवर 2025 महाकुम्भ से पहले बनकर शहर पश्चिम सहित प्रयागराज के लिए बड़ी सौगात होगी। चौफटका फ्लाईओवर के बनने से शहर पश्चिमी के इलाकों के विकास को गति मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh