प्रयागराज: पुरानी पेंशन बहाली के लिए पदयात्रा निकाली | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाली के लिए नई दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली और आंदोलन के समर्थन में रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक शिक्षक संघ (ऑक्टा) की ओर से सिविल लाइंस चर्च चौराहा से सुभाष चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। पुरानी पेंशन हक है हमारा, लेके रहेंगे, पुरानी पेंशन वापस लाओ, ओपीएस बहाल करो, एनपीएस बाहर जाओ आदि नारे लगाए गए।
इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 11 संघटक महाविद्यालयों से सैकड़ों शिक्षकों ने ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। ऑक्टा अध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलना सरकार का सामाजिक सुरक्षा के अपने दायित्व से पीछे हटना है।
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की ओर से नई दिल्ली में आयोजित रैली का समर्थन किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील कांत मिश्रा, ऑक्टा उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, महासचिव डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डॉ. आशीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र द्विवेदी आदि शामिल रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


