नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। धर्म मंडल रामलीला समिति कोकना के अभिनेताओं के द्वारा शनिवार की रात लंका दहन का सजीव मंचन किया गया। बंदर रूप धरे पवन सुत के पूछ में आग लगाते ही वे वायुमार्ग से पूरी लंका जलाकर राख कर दिए। जिसे देख दशर््ाक जयघोष करने लगे। वहीं सीता की खोज करते हुए लंका पहुचे हनुमान अशोक वाटिका में बैठी माता को प्रभु के द्वारा दी गई अंगूठी देकर परिचय बताया। जगत जननी को अपने विराट रूप से परिचित कराने के बाद वाटिका से फल खाने लगे। राक्षसों से युद्ध के बाद मेघनाथ ने उन्हें बंदी बना लिया। दरबार में ले जाकर उनकी पूंछ में आग लगा दी गई। वाय मार्ग से चल हनुमान ने पूरी लंका जला दिया। इस मौके पर प्रवीण उपाध्याय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, रोशन मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव,फिरतू चौधरी,राम मिलन आदि मौजूद रहे।
Ad |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ