नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। गाजीपुर सिटी से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस 3 नवंबर को डोभी स्टेशन पर रु केंगी। गाजीपुर से चलकर कटरा एक्सप्रेस 14611 सुबह 9:35 पर पहुचेंगी व 9:37 बजे छूटेंगी। इससे पहले वह 2 नवंबर को श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस 14612 कटरा से चलकर डोभी स्टेशन पर 4:56 पर पहुंच कर 4:58 पर छूटेंगी। इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से रेलवे द्वारा मिलने पर क्षेत्र में लोग खुशी से झूम उठे। समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कटरा एक्सप्रेस का डोभी में ठहराव होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होंगी।धार्मिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील क्षेत्र के लोगों को मां वैष्णों देवी का दशर््ान करने में आसानी होंगी।सीमावर्ती तीन जिलों के यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने वाले डोभी स्टेशन पर कटरा एक्सप्रेस की ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थीं।
 |
AD |
 |
Ad |
 |
Ad
|