BREAKING

जौनपुर: मानसिक रोगी तांत्रिकों के चंगुल में न फंसे:डॉ.जाह्नवी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मानसिक रोगी तांत्रिकों के चंगुल में न फंसे:डॉ.जाह्नवी   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर  अजय प्रताप सिंह , असिस्टेंट फ्रोफेसर डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अन्नू त्यागी द्वारा कन्हईपूर, लाइन बाजार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसके अंतर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सुव्यवस्थित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानिसक स्वास्थ्य पर चर्चा कर वहां के जनमानस को जागरूक किया गया। इसी क्रम में मानिसक स्वास्थ्य को लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने बताया कि जिस प्रकार शारीरिक बीमारी होती है ठीक उसी प्रकार मानिसक बीमारी भी होती है, परन्तु मानिसक बीमारी से पीडि़त व्यक्ति को लोग पागल या भूत प्रेत का प्रकोप मानते हैं और उपचार हेतु किसी बाबा (तांत्रिक) के चंगुल में बुरी तरह फंस जाते हैं । इससे आर्थिक और समय की हानि तो होती ही है साथ ही साथ मानिसक बीमारी और गंभीर रूप ले लेती है। फलत: पीडि़त व्यक्तियों को किसी तांत्रिक के पास न जाकर मनोचिकित्सक से परामर्शनुसार उचित इलाज करनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अन्नू त्यागी ने कहा कि मानिसक बीमारी को छुपाए नहीं बल्कि  खुलकर उस पर विचार करें। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग में परामर्श की सेवा उपलब्ध है पीडि़त व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। नुक्कड़ नाटक से प्रभावित होकर कन्हाईपुर के सभासद निशि सोनकर और जयविजय सोनकर एवं वहां उपस्थित जनमानस ने छात्र-छात्राओं को अत्यधिक सराहा एवं गर्वान्वित किया। इसके पश्चात नुक्कड़ नाटक में शामिल कृति, भूमिका, प्रतिभा,  पुष्पा, शिवांगी, शिवांश, संजीव, अविनाश, प्रभाकर, विकास, अनिकेत,  सत्यप्रकाश, अभीष्ट प्रकाश, रेशमी, अकीदा, पूजा,  कृष्णा,  अंजू, दिव्या, सोनाली, प्रिया, सृष्टि ने सह्मदय लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें