जौनपुर: गृह कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पराऊगंज पुलिस चौकी के अन्तर्गत छातीडीह गांव मे पारिवारिक कलह के चलते एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर रविवार की रात्रि मे अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यारे यादव पुत्र स्वर्गीय जित्तन यादव निवासी छातीडीह थाना जलालपुर रविवार की रात्रि में घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर गले मे फंदा लगाकर पेड़ पर से झूल गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जिसे देख परिजनो मे कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही मे जुट गयी है। घटना के बावत कुछ लोगो का कहना यह भी है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। आये दिन नीम के पेड़ पर चढ़कर परिजनो को आत्म हत्या कर मर जाने के लिये धमकी भी देता था। फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान म्ंो लेकर जांच पड़ताल मंे जुट गयी है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |