BREAKING

जौनपुर: जिले में विकास की गंगा बहाई थी कमला सिंह ने:राकेश सिंह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जगह जगह पूर्व सांसद की मनाई गई जयंती

जौनपुर। जिले के विकास पुरूष पूर्व सांसद स्व.कमला सिंह की 89 जयंती पर जगह जगह सभा आयोजित करके उन्हे श्रद्धंाजलि दी गयी। इसी कड़ी में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के नेतृत्व में नगर के टीडी कालेज परिसर स्थित एक पैलेस में  गोष्ठी हुई। सर्वप्रथम स्व. कमला सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण करके उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के कार्यकाल में ही जिले में विकास की गंगा बहायी गयी थी। सतहरिया इण्डट्रीयल एरिया, कताई मिल और पूर्वाचंल वि·ाविद्यालय का स्थापना हुआ इसके साथ अनेको कार्य हुए है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। वे बेहद ईमानदार कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के करीबी होने के बावजूद उन्होने वीपी सिंह के साथ न जाकर कांग्रेस में रहे। अंतिम समय तक वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही बनकर रहे। आज हम लोगो को उनके पद चिन्हो पर चलकर कांग्रेस के पंजे को मजबूत करने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रवीण सिंह पिन्टू, गुलाब सिंह, चंद्रकेश प्रजापति, अली अंसारी सब्बल, जावेद अंसारी , इकबाल हुसैन, धीरज सेठ समेत भारी संख्या में लोगो अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं नगर में दिव्यांग बच्चों के लिए मशहूर स्कूल रचना विशेष विद्यालय रासमंडल में बच्चो को पाठ्य सामग्री एवं जलपान का वितरण कर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की अगुआई में दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने अपने पूर्व सांसद विकास पुरु ष स्व. कमला सिंह को श्रद्धांजलि दी।  इस अवसर पर विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि बाबू कमला प्रसाद सिंह ने राजनीति करने के साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किया। पूर्वांचल वि·ाविद्यालय की स्थापना कराकर जनपद को वि·ा के शैक्षणिक मानिचत्र पर स्थापित करने का काम किया। कमला प्रसाद सिंह जी एक आदशर््ा राजनेता, कुशल प्रशासक, समाज सेवी व शिक्षा प्रेमी व्यक्तित्व के थे। ग्रामीणांचल में श्रीबजरंग इंटर व पीजी कालेज, आइटीआईइकालेज की स्थापना कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुफ्ती हाशिम मेहंदी ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह 1985 में जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। दो बार विधायक और एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। उन्हें जौनपुर के विकास पुरु ष के नाम से जाना जाता था। आयोजक स्व. कमला प्रसाद सिंह के पौत्र गौरव सिंह सनी ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रपौत्र आदयुत सिंह, नेसार इलाही, प्रिंसिपल नसीम अख्तर, अभिनव सिंह, मोनू सिंह,अंकित गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव,अली सब्बल आदि मौजूद रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें