जौनपुर: मेरी माटी मेरा देश के तहत निकली अमृत कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर जौनपुर। सलतनत बहादुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा से पूर्व महाविद्यालय परिसर में व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह ने राष्ट्र के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने अमृत कलश में विभिन्न क्षेत्रो से लाई गई मिट्टी एवं चावल डाला। प्राचार्य सुनील प्रताप सिंह ने छात्रा काजल उपाध्याय को अमृत कलश देकर कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा नगर में भ्रमण कर महाविद्यालय परिसर में वापस आ गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ जोरावर सिंह, डॉ मुमताज अहमद अंसारी,डॉ पवन सिंह, सुश्री तमन्ना नाज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ उमेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजुल सिंह , विजय प्रकाश के अतिरिक्त विवेक,सूरज,हेमन्त, शनी,काजल आदि छात्र- छात्रायें उपस्थित रहीं।



