जौनपुर: मत्स्य विकास अधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय जौनपुर। क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी मत्स्य विकास अधिकारी की शुक्रवार की रात रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय केशव प्रसाद बिंद को राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गूजरताल का प्रभारी बनाया गया था। रात में वह गांव में चल रहे रामलीला देखने गए थे। रात्रि एक बजे वह रामलीला देखकर घर पहुंचे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन खेतासराय, शाहगंज और जिले के अस्पतालों में लेकर सुबह तक दौड़ते रहे। हर जगह डाक्टरों ने जवाब दे दिया। मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है। ग्रामीण किसी विषैले जंतु के काटने से मौत की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। 

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें