जौनपुर: पिपरौल में त्रिस्तरीय कमेटी के गठन का निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां, जौनपुर। क्षेत्र के पिपरौल गांव में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर हुई धांधली के आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय कमेटी के गठन का निर्देश दिया है। आगामी 10 अक्टूबर को एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में कमेटी गठन की कार्यवाही की जाएगी।
ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव पर विकास कार्यों में धांधली तथा अपने वित्तीय अधिकारों के दुरु पयोग की कई गंभीर शिकायतें थीं। जांच के बाद कई आरोप सही पाए जाने के बाद कुछ दिनों पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों को सीज करते हुए गांव में त्रिस्तरीय कमेटी के गठन हेतु जिलाधिकारी से सिफारिश की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुज झा ने खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद को पिपरौल में त्रिस्तरीय कमेटी के गठन हेतु निर्देशित किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |