नया सवेरा नेटवर्क
मंचन स्थल पर हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
शाहगंज जौनपुर। श्रीराम लीला समिति द्वारा शनिवार की रात नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित मंचन स्थल पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा पूजा पंडाल, शोभायात्रा, लाग निर्माता समेत अतिथियों और समिति के समर्पित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। शिकार लीला मंचन के बाद मर्यादा पुरु षोत्तम श्रीराम, भाई लखन, माँ जानकी की आरती के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह प्रारम्भ हुआ। भरत मिलाप में भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान रूपी रथ के पीछे चल कर मेले की शोभा बढ़ाने वाली झांकियां लाग के निर्माताओं में राहुल कुमार को पहला पुरस्कार मिला, वहीं मनोज जायसवाल को दूसरा, चंद्रशेखर को तीसरा, राम बुझारत को चौथा, राजाराम यादव को पांचवां और सुनील कुमार को छठवां पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दस शोभायात्राओं में हिंदू धर्म रक्षक मंडल पूजनोत्सव समिति रामलीला भवन गली ने प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया। जय माँ सिंह सवार दुर्गा पूजा समिति अम्बेडकर नगर गाली को द्वितीय और जय माता दी दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्षेत्र में कुल 36 पूजा पंडाल स्थापित रहे, जिसमें आदि दुर्गा पूजा समिति को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार, श्री दुर्गा पूजा समिति चिरैया मोड़ को द्वितीय और जय माता दी दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा व माँ शारदा नवरात्रि दुर्गा पूजा समिति चूड़ी मोहल्ला को तृतीय स्थान का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा समिति द्वारा रामलीला मंचन, दशहरा, भरत मिलाप में सहयोग करने वालों, समिति के समर्पित सहयोगियों, अतिथियों, राम रथ उठाने वाले कहार बंधुओं, रथ निर्माण के सहयोगियों आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन रचना सिंह, वीरेन्द्र सिंह बंटी, ब्रिागेडियर परमजीत सिंह, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, रीता जायसवाल, फिरतू राम यादव, डॉ. प्रमोद सिंह, संजय गुप्ता, अर्पित जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, राजीव सिंह, आलोक जायसवाल, महेन्द्र वर्मा एडवोकेट, सुनील अग्रहरि समेत भारी संख्या में लोग रहे।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ