नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर। साधन सहकारी संघ नौपेड़वा में बुधवार को संचालक मंडल सदस्य का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। शाम को घोषित हुए चुनाव परिणाम में बेलापार से अंकित यादव पुत्र महेंद्र यादव ने निवर्तमान अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को 78 वोट से हराया। मितावा में मंजू पांडेय पत्नी शैलेन्द्र पाण्डेय ने कृष्णकांत को 1 वोट से हराया। इसी तरह दरियावगंज से दिव्येष कुमार यादव बच्चा ने राजेश मिश्रा को 1 वोट से हराया। कर्तिहा से अनीता यादव ने प्रमिला देवी को 1 मत से हराया। इसके अलावा बेलापर से राजेश यादव अर्धपुर से मेवालाल, अलहदिया से रामसूरत चौहान, चवरी से कुसुम सिंह, चितौड़ी से वीरेन्द्र प्रताप सिंह, चुरामनपुर से विनोद कुमार, वीरभानपुर से जयप्रकाश, निर्विरोध चुने गए है।चुनाव को देखते हुए बक्शा एवम् तेजीबाजार थानाध्यक्ष मय फोर्स पीएसी के जवानों के साथ डटे रहे चुनाव अधिकारी जिला विकास अधिकारी विजय कुमार यादव ने निर्वाचित घोषित हुए सदस्यो को प्रमाण पत्र वितरित किया
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ