जौनपुर: शक्तिपीठ चौरामाता मंदिर पर हुआ भजन कीर्तन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय नगर के देवनगर में स्थित शक्तिपीठ चौराहा माता मंदिर पर सुबह शाम आरती और भजन कीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय हो रहा है। आरती के बाद चौरा माता मंदिर समेत सभी पंडालों पर महिलाओं द्वारा घंटो देवी गीत,देवी पचरा एवं भजन कीर्तन करती देखी जा रही है।जिसके चलते नगर भक्ति की सागर में गोता लगा रहा है।शारदीय नवरात्रि के चलते प्रतिदिन ब्राम्ह मुहूर्त से देवी पंडालों के साथ साथ सभी मंदिरों पर देवी गीत और आरती की मधुर गीत शुरू हो जाता है जो देर रात तक चलता रहा है। नगर के शक्तिपीठ चौरा माता मंदिर,मां शीतला,मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा पंडाल, बोल बम कावरिया संघ समेत सभी देवी पंडालों पर स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा जी की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब देखा जा रहा है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent