जौनपुर: लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने किया रक्तदान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुरानी बाजार स्थित आरके हास्पिटल एंड ब्लड बैंक में संस्था के अध्यक्ष के अलावा पवन साहू, सर्वेश चौरसिया, श्रेयांस गुप्ता, संजीव कुमार समेत कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। अस्पताल संचालक डॉ. जेपी दुबे ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को जागरु क करने की जरूरत है। आज भी लोगों को भ्रम होता है कि रक्त देने से शरीर कमजोर होता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सत्य तो यह है कि रक्तदान करने से शरीर की बहुत सी बीमारियों को रोका जा सकता है। जरूरतमंद के लिए आपका रक्त उसकी जिंदगी को बचाने में काफी महत्त्वपूर्ण होता है। इस मौके पर मनोज जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, मनीष अग्रहरि, राजपत जायसवाल आदि रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



