मुंबई में खुली जगहों की नीति पूरी तरह से असंवैधानिक: वर्षा गायकवाड | #NayaSaveraNetwork

मुंबई में खुली जगहों की नीति पूरी तरह से असंवैधानिक: वर्षा गायकवाड  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई । कांग्रेस की मुंबई अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड ने  साफ किया है कि मुंबई में खुली जगहों के लिए मुंबई मनपा द्वारा बनाई गई नीति गलत और असंवैधानिक है। अगर मुंबई में खुली जगह की नीति रद्द नहीं की गई तो मुंबई कांग्रेस अदालत जाएगी। वर्षा गायकवाड मुंबई में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं की एक बैठक में बोल रही थीं।

शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस ने आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मुंबई में खुली जगह के संबंध में विभिन्न स्वयंसेवी से संस्थाओं को आमंत्रित किया था। इसमें आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वन शक्ति के स्टालिन दयानंद, रोहित जोशी, संजीव वाल्सन, ब्रायन आदि मौजूद थे। मुंबई महानगर पालिका के पूर्व विपक्षी नेता रवि राजा ने कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा और पिछले 8 सालों में किए गए फॉलोअप की जानकारी दी। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इस बात पर जोर दिया कि सभी खुले स्थानों और पार्कों का रखरखाव महानगर पालिका द्वारा ही किया जाना चाहिए। वनशक्ति के स्टालिन दयानंद ने मुंबई के अज्ञात जंगलों के बारे में जानकारी दी और कहा कि इन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने एक एनजीओ के माध्यम से बांद्रा पश्चिम में एक बड़ा प्रदर्शन करने का सुझाव दिया, जबकि पूर्व सांसद प्रो. भालचंद्र मुनगेकर ने अन्य देशों की तरह खुले स्थान बनाए रखने पर जोर दिया। अंत में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि वे सोमवार को मनपा आयुक्त से मिलकर इस पॉलिसी का विरोध करेंगी। इसके बाद भी पॉलिसी रद्द नहीं होने पर कोर्ट जाने का वादा किया है।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक जाधव, पूर्व नगरसेवक अशरफ आजमी, जगदीश अन्ना अमीन, शीतल म्हात्रे, गणेश यादव, जिया उर रहमान वाहिदी, प्रणिल नायर और प्रमोद मांद्रेकर उपस्थित थे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें