जौनपुर: भांग व दोहरा बेचने वाली दुकानों को किया जाये सील:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय की हुई समीक्षा बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय (एन कोर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के सेवन को प्रतिबंधित करने हेतु दुकानों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाया जाए, औषधि की दुकानों पर मादक पदार्थों की बिक्री की जांच की जाए एवं इन दुकानों पर इसके सेवन के प्रतिकूल प्रभावों सम्बन्धी पैफलेट भी लगाए जाए। उन्होंने आबकारी विभाग द्वारा किए गये नारकोटिक्स की जांच की समीक्षा की और सख्त लहजे में निर्देशित हुए कहा कि टीम गठित कर दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओ का विक्रय करने वाली एवं नियत रजिस्टर पर बिक्री का विवरण न दशर््ााने वाले दुकानों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। भांग, दोहरा जैसे मादक पदार्थ मिश्रित वस्तुओ का विक्रय करने वाले दुकानों को सील किया जाए। आबकारी विभाग परिवहन विभाग तथा श्रम विभाग के साथ समन्वय कर कैंप लगाए, इसके साथ ही वाहन चालकों तथा कामगार वर्ग को भी मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु जागरूक कार्यक्रम का आयोजन करें। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


