BREAKING

जौनपुर: पेंशन सरकार नही देंगी तो शिक्षक देंगे टेंशन:रामावतार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

संगोष्ठी में शिक्षकों को किया जागरूक

जौनपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि जब शिक्षकों को पेंशन नही तो किसी को पेंशन नही। जो पेंशन की बात करेगा वह देश पर राज करेगा। अगर सरकार नही मानती तो आने वाले चुनाव में इसका जबाब शिक्षक कर्मचारी देंगे। उक्त बातें असम से चलकर वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज शनिवार को अपराह्न पहंुचने पर जनजागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि यह सरकार भेदभाव कर रही है। एक तरफ पुरानी पेंशन बन्द करने की बात कह कर्मचारियों को भ्रमित कर रही है तो दूसरी तरफ न्यायपालिका को पुरानी पेंशन देने की घोषणा कर रही है। यही नही खुद सांसद विधायक व मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री चार चार पेंशन ले रहे हैं। यह सेवा शर्तों का उल्लंघन है। इसके लिए शिक्षकों को कमर कस कर आर पार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पेंशन खैरात नही है यह कर्मचारियों का सेवा अधिकार है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित सिंह, संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक व धन्यवाद ज्ञापन जिला वरिष्ठ सतीश सिंह ने दिया। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह राजू रत्नम तिवारी उमेश यादव डॉ.अखिलेश संतोष बघेल डॉ अनुज धीरज कश्यप मनोज सिंह विशाल सिंह प्रदीप सूर्य सरोज कुमार मुन्नालाल यादव दिवाकर चौहान गिरीश डॉ. शैलेश ऋषिकेश सिंह अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। 

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें