जौनपुर: दस माह बाद वापस लौटी पत्नी को पति ने अपनाने से किया इंकार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह दस महीने बाद प्रेमी को छोड़कर घर वापस लौटी पत्नी को पति ने अपनाने से इनकार करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी बार बार पति से क्षमा मांगती रही। हालांकि पति मानने को तैयार नही है। उक्त गांव निवासी युवक की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो सन्तान है।जिसमे एक पुत्र व एक पुत्री है।युवक दिल्ली में कास्मेटिक कम्पनी में काम करता है।कोविड के महामारी में दिल्ली से वह परिवार के साथ घर आ गया। अब वह अकेले ही दिल्ली रहने लगा। डेढ़ वर्ष पूर्व से गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी का प्रेम सम्बन्ध हो गया। जिसे लेकर काफी झगड़ा हुआ। मायके के लोग भी महिला को काफी समझाए। वह नही मानी। दस माह पूर्व वह दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोनो सूरत (गुजरात) मे रहने लगे। बुधवार को महिला घर वापस आ गयी। एक तरफ पति उसे घर मे रखने व अपनाने से इनकार करता रहा तो दूसरी तरफ बच्चे माँ के साथ रहने के लिए पिता पर दबाव बना रहे है। फिलहाल उहापोह बना हुआ है। महिला के मायके के लोग भी पहुंच कर सुलह कराने के प्रयास में लगे हैं।
![]() |
| Advt. |


