जौनपुर: मां शैलपुत्री पूजा अर्चना के बाद पंडालों में स्थापित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूजा पंडालों मे दुर्गा प्रतिमाए स्थापित हो गयी हैं। प्रथम दिन शनिवार को हिमालय पुत्री के रु प में विख्यात नौ रु पों की रानी मां शैलपुत्री की प्रात: पूजा अर्चना की गई। क्षेत्र के जरौना , जंघई , गोधना ,बंधवा, कसेरवा , बसेरवा ,मीरगंज ,भिदुना सहित अन्य जगहों पर बने पूजा पंडालों को शानदार ढंग से सजाया गया है। क्षेत्र में चारों तरफ रौनक बढ गयी है। भक्ति गीत पचरा आदि देबी गीतों को महिलाये गाते बजाते हुए पूजा पाठ कर मातारानी को खुश कर रही हैं। वही पूजा पंडाल आयोजको द्वारा लोगो से शांति पूर्ण ढंग से पूजन करने की अपील की गई। लोगो के सुरक्षात्मक दृस्टि से मीरगंज थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह पुलिस दल बल के साथ क्षेत्र में चक्रमण करते देखा जा रहा हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |