जौनपुर: हजरत मोहम्मद साहब का मनाया गया जन्मदिवस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देश की तरक्की और खुशहाली के लिए की गई दुआ
17 रबीअव्वल पर गोष्ठी एवं नज़र का आयोजन
जौनपुर। पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.व) व इमाम जाफर सादिक अ.स के जन्मदिवस पर शेख़्ा नूरूल हसन मेमोरियल सोसायटी द्वारा मख्दूम शाह अढहन कार्यालय में एक गोष्ठी एवं नज़रों नियाज़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर शेख़्ा नूरूल हसन मेमोरियल सोसायटी के प्रबंधक/सचिव शेख़्ा अली मंज़र डेज़ी ने देश एवं कौम की तरक्की वह खुशहाली के लिए दुआ की व कार्यक्रम में उपस्थित जनों से गले मिलकर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की बधाई दी और कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.व) की विलादत शिया मुसलमानों के मतानुसार 17 रबीअव्वल है जबकि सुन्नी मुसलमानों के यहां 12 रबीअव्वल को विलादत (जन्मदिन) मनाया जाता है इसी मतभेद को समाप्त करने के लिए हजरत इमाम खुमैनी ने 12 रबीअव्वल से 17 रबीअव्वल तक के हफ्ते को हफतय वहदत क़रार दिया है दुनिया के करोड़ों मुसलमान हफतय वहदत में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.व) की सीरत का जि़क्र करके सवाब हासिल करते हैं। इमाम जाफर सादिक (अ.स) की भी विलादत 17 रबीअव्वल है इस मौके पर गोष्ठी में वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी सैय्यद परवेज़ हसन, मोहम्मद नासिर रज़ा, अलीऔन, गाजी, जकरिया इत्यादि मौजूद थे।



