BREAKING

जौनपुर: रास्तों पर भीषण गंदगी,जलभराव से ग्रामीण परेशान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: रास्तों पर भीषण गंदगी,जलभराव से ग्रामीण परेशान   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी 

सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रमदत्तपुर गांव के बीच से जाने वाली सड़क पर ट्रकों के आने-जाने से बन गए बड़े गड्ढे व गंदगी के अंबार होने से नाराज होकर जिम्मेदारों के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदशर््ान किया। बरसात होने के बाद सड़क पर पानी इकट्ठा व सड़क पर गंदगी का अंबार होने से बरसात के दिनों में संक्रमण रोग होने की आशंका से चिंतित ग्रामीणों ने व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार लोगों के विरु द्ध विरोध प्रदशर््ान किया।  उक्त गांव के बीच से जाने वाली सड़क टूट कर गढ्ढे व कीचड़ बने रहने से वहां के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसके अलावा मच्छर जनित बीमारियों की हमेशा आशंका बनी रहती है। शासन प्रशासन के स्पष्ठ निर्देश के बाउजूद वहां इस प्रकार से गंदगी का अंबार रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन दिनों बड़े वाहनों के ज्यादा आने जाने से सड़क एक दम खराब हो चुकी है। हौज टोलप्लाज़ा का टोल टैक्स बचाने के चक्कर मे काफी वाहन सिरकोनी से तथा जफराबाद बाईपास से होकर इस सड़क से ही निकल रही है। हालांकि अब ट्रक व ट्रेलर जैसे बड़े वाहन वीरभानपुर नहर मार्ग से निकल रहे रहे। सड़क के टूटने के कारण आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे। सड़क के दोनों तरफ आबादी है। चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से चलते है।जिसके कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदशर््ान कर विरोध जताया। गांव के राजेश कुमार ने कहा कि ये सड़क बने काफी दिन हो चुके है। ट्रकों के आने जाने से बीच बीच में गड्ढे होने से जलभराव हो गया है। सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है। जो लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। अगर सफाईकर्मी लगाकर साफ करा दिया जाय तो अच्छा रहता। शैलेश कुमार ने कहा कि सड़क के गड्ढों के कारण गिरकर कई लोग घायल हो चुके है। जबकि मामूली रूप से तो दर्जन भर से ज्यादा लोग गिरकर घायल हो गए है। शीला देवी ने कहा कि सड़क के किनारे गांव के पास सफाईकर्मी द्वारा साफ न करने पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।  सफाई कर्मी गांव में आते ही नही न ही साफ सफाई करते है। इसलिए गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे तमाम सी बीमारियों का खतरा बना रहता है। सड़क को जल्द से जल्द बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदशर््ान किया। 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें