जौनपुर: गांधी जयंती पर सफाईकर्मी हुए सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। क्षेत्र के स्कूल कालेजों में सोमवार को गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख विमलेश यादव, बीडीओ कृष्णमोहन यादव व समस्त स्टाफ ने महापुरु षों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के कार्यालय में ईओ डॉ. अनुपम सिंह व अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने सभासदों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। सफाई में अच्छा कार्य करने वाले पाचॅ सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के सभासद शीशवंश सिंह, मो तौफीक, डीप0 पाल, अतीक अहमद, अजीत वि·ाकर्मा व प्रतिनिधि सभासद सलामुद्दीन, सन्नी गुप्ता व नगर पंचायत के हरेन्द्र कुमार बिन्द, नाहर यादव, रविन्द्र यादव, विपिन सोनकर, अवनीश सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

