जौनपुर: जिले में एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौहपुरूष की जयंती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डीएम ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता की दिलायी शपथ
जौनपुर। राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा ''मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करु ंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प लेता हूॅं"। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वि.रा. रामअछैबर चौहान, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, लालबहादुर, प्रजक्ता त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मडि़याहूं संवाददाता के अनुसार भारत रत्न स्व श्रीमती इंदिरा गाँधी के शहादत दिवस और लौह पुरु ष स्व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर डॉ आरसी पाण्डेय के नेतृत्व में कस्बा प्रतिमा और मूर्ति पर मल्यार्यपण कर उन्हे याद किया। डॉ. पाडेय ने श्रीमती गाँधी को वि·ा के भूगोल और सरदार पटेल को नये भारत के निर्माण का जनक बताया साथ ही दोनों नेता को याद करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष आनंद सेठ, प्रभारी सचिव बेलाल अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह बांकुरे और संजय माली के साथ मनभावती दुबे,अलाउद्दीन कुरेसी, तालुकदार दुबे महेंद्र बेनबंसी, अच्छे लाल पटेल, केपी प्रजापति, एडवोकेट साहब लाल मौर्य, रामजी मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
मीरगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करियांव, कसेरवा, स्टर्लिंग इंग्लिश स्कूल मीरगंज पर देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरु ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की रियासत का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि खेड़ा ,बरदोली जैसे प्रसिद्ध आंदोलन के लिए वल्लभभाई पटेल को सरदार का नाम दिया गया। इस दौरान नोडल संकुल प्रभात कुमार मिश्र ने लोगों को राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलवाया। इस मौके पर नवीन सिंह, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, छविनाथ पाल, विनय दुबे,विशाल राजकुमार, संजय, विजय, साहिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
AD |
![]() |
Advt. |