जौनपुर: गांजा संग एक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से मंगलवार सुबह पुलिस ने एक किलो छ: सौ ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। शाहगंज थानान्तर्गत बड़ागांव निवासी फैजान अहमद को पुलिस ने सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें एक किलो छ: सौ ग्राम गांजा मिला। गौरतलब हो कि अभियुक्त फैजान के विरु द्ध स्थानीय थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजिकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय के अलावा हेड कांस्टेबल अजय सिंह व कांस्टेबल संदीप खरवार रहे।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


