जौनपुर: इलाज व खान-पान से टीबी रोग का होगा सफाया:कुलपति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पीयू द्वारा गोद लिए क्षय रोगियों को बांटा गया पोषण सामग्री
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण का कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंरजाकला में आयोजित किया गया। टीबी रोगियों को नियमित दवाओं व खान-पान के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा जिले में 1129 टीबी रोगियों को गोद लिया गया है, जिनकों समय-समय पर पोषण सामग्री वितरित की जाती। इस क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के सभागार में पोषण सामग्री का वितरण किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो वंदना सिंह व विशिष्ट अतिथि करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुनील कुमार यादव 'मम्मन' ने 71 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित कर उपचार के लिए जागरूक किया। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि अब टीबी का इलाज पूरी तरह से आसान है, बशर्ते उसमें दवा व खानपान के दिशा -निर्देशों का पालन करना होगा। सही इलाज व नियमित खानपान से ही टीबी रोग का सफाया होगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुनील यादव 'मम्मन' ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान से देश में अब टीबी रोग का खात्मा अंतिम दौर में पहुंच चुका है और निश्चित ही इससे घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार के निर्देश पर तमाम संस्थाएं उपचार के लिए हर संभव सहयोग दे रही है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अरु ण कुमार यादव,परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह, महामंत्री डॉ शैलेंद्र सिंह, उप -कुलसचिव अमृतलाल पटेल, सहायक कुलसचिव बबिता सिंह, निजी सचिव डॉ.लक्ष्मी शंकर मौर्य, डॉ.शशिकांत यादव, रमेश यादव, डॉ.सत्यालाल, सुमित सिंह, सत्यम मौर्य, संदीप यादव, एस.टी.एस. रजनी मौर्य आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |



