BREAKING

मुंबई: सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

सुबह टहलने वाले हो जाएं सावधान ताड़तले में तड़के ही महिला से उचक्कागिरी मिठाई लाल सोनकर जौनपुर. अभी तक आप रात के सन्नाटे में कहीं जाने से कतरा रहे थे लेकिन अब सुबह तड़के भी कहीं जा रहे हो या फिर सुबह टहलने के लिए जाते हो तो सावधान रहिए. शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो ऐसे लोगों को निशाना बना रहा है जो सुबह तड़के टहलने के लिए अकेले निकलते है और उनके घर के आसपास सन्नाटा रहता है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है शहर के चहारसू चौराहे के पास मोहल्ला ताड़तले का. यहां के निवासी बचाऊ सेठ के नाम से प्रसिद्ध कृष्ण कुमार की 55 वर्षीय पत्नी रेखा देवी को उचक्कों ने अपना निशाना बना लिया. वह सुबह 5 बजे ही घर से टहलने के लिए निकल जाती है. प्रतिदिन की तरह वह सोमवार की सुबह भी मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी. चहारसू, सद्भावना पुल, शाही पुल होते हुए जब वह वापस ताड़तला जाने लगी तो पहले से ही ताक में रहे उचक्कों ने ताड़तला गली में उनको निशाना बना लिया.   चेन बचाने के लिए उचक्कों से भिड़ गई महिला, नहीं मिली सफलता फिल्मों में विलन की तरह सर पर गोल टोपी लगाकर आए उचक्कों ने उनके गले से 10 ग्राम की सोने की चेन लेकर चम्पत हो गए. इतना ही नहीं उचक्कों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया. यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया. यह खबर भी शहर के आस-पास के मोहल्लों में आग की तरह फैल गई. वहीं सोशल मीडिया पर भी सीसीटीवी का फुटेज वायरल हो गया. फुटेज में दिख रहा है कि अपना चेन बचाने के लिए महिला किस तरह से उस उचक्के से संघर्ष कर रही है. अंतत: उचक्का चेन और कीमती मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए. फिलहाल घटना के पश्चात सूचना स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है.

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्य के क्षेत्र में अग्रगण्य राष्ट्रीय संस्था सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच मुंबई की अक्टूबर माह की मासिक काव्य गोष्ठी लाल बहादुर शास्त्री मैदान,गोरेगांव पश्चिम में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अंतराष्ट्रीय ग़ज़लकार एवं संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. सागर त्रिपाठी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं विशेष अतिथि  के रूप में हास्य व्यंग के बेजोड़ महारथी हरिश शर्मा यमदूत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो.डॉ. उमेश शुक्ल ने किया। 

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वन्दना से डॉ.मृदुला तिवारी महक ने किया।संयोजन संस्था के महासचिव डॉ.कृपाशंकर मिश्र,संगठन मंत्री राम आश्रय यादव तथा संस्था अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी भारतांचली ने किया। मासिक काव्य गोष्ठी में नरेंद्र शर्मा खामोश,कल्पेश यादव, डॉ,मृदुला तिवारी,सीमा सिकंदर,जवाहर लाल निर्झर ,रवि यादव, अमरनाथ दुबे अमर, श्रीनाथ शर्मा,ज़ाकिर हुसैन रहबर,रूस्तम धायल, मुस्तकीम आलम,रमाकांत ओझा लहरी,संदीप प्रजापति कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, डॉ.संगीता तिवारी,श्रीनाथ शर्मा,राजेश दू्बे अल्हड़ असरदार आदि कवियों ने कविता पाठ किया। अतिथियों का स्वागत भोलानाथ तिवारी मूर्द्धन्य भारतांचली ने किया तथा आभार संस्था के नव निर्वाचितों प्रदेश सचिव अजय बनारसी ने किया।इस अवसर पर हरिशंकर शर्मा, रमाकांत ओझा के साथ मुंबई महानगर के पत्रकारों, प्राध्यापकों एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को नयी उंचाई प्रदान किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें