जौनपुर: समय—समय पर टीकाकरण ही तमाम रोगों का बचाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मामता वर्धन कार्यशाला का हुआ आयोजन
खुटहन जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्य शाला का आयोजन किया गया। बीसीपीयम राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों को समय समय पर टीका लगवाने से तमाम असाध्य बीमारियों से बचा जा सकता है। अभिभावकों को अपने बच्चों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यूनिसेफ से आये नवीन श्रीवास्तव ने भी बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि नियमित टीकाकरण अभियान मिशन इंद्र धनुष के तहत चल रहा है। कोई भी बच्चा टीका करण से वंचित न रह पाये।इसकी हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सीडीपीओ सुरेश चंद यादव, विपिन कुमार यादव, विंदू यादव, संगीता, मुन्नी सोनी,नीलम सोनी, निशा,रीता,सुमन, गीता, इंद्रावती आदि मौजूद रहीं।
![]() |
| Advt. |


