जौनपुर: हरिहर सिंह स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। हरिहर सिंह इंटरनेशनल स्कूल एवं हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य डॉ.वंदना सिंह, छाया सिंह एवं निदेश अमित प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपिता महातमा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जविलत कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस मौके पर निदेशक अमित प्रकाश सिंह ने कहा कि गांधी जी द्वारा जो विचार प्रयोग एवं मिशन हमे बताये गये हमें उसी मार्ग पर चलना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ.वंदना सिंह ने कहा कि बृटिश साम्राज्य की जड़ें हिलाने वाले गांधी जी ने कहा था कि तुम मेरा शरीर नष्ट कर सकते हो आत्मा नहीं। विचारों से साम्राज्य नहीं बनाये जाते। इस अवसर पर सरोज सिंह, स्वर्णलता, जगदीश सिंह, दिनेश दूबे, हेमलता सिंह, सीमा सिंह, रूबी श्रीवास्तव, फरहीन, सदफ, रूचि, दीपा यादव, मीरा श्रीवास्तव, ऊषा शुक्ला, उत्तम कुमार आदि शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी का संचालन रूकसार फिरदौस ने किया।

