लखनऊ: तेज रफ्तार बाइक सवार खंभे से टकराया, मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इटौंजा। इंटौजा में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटौंजा के पृथ्वीनगर निवासी रामकुमार (33) मजदूरी करता था। भाई राजा राम ने बताया कि शुक्रवार रात वह मजदूरी कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। रामकुमार इटौंजा के ऊसरना रोड पर पहुंचा ही था तभी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पाल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh