नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई गई और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धासुमन अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि अन्याय के विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत तक महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के जरिए शोषणकारी ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। आज दुनिया गांधीजी की ओर देख रही है। उनके रास्ते से ही दुनिया में शांति और समाज में सद्भाव कायम किया जा सकता है। भाजपा के राजनीतिक एजेंडा में गांधीजी के विचारों को जगह नहीं है।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|