BREAKING

महात्मा गांधी अवार्ड से अलंकृत हुए साहित्यकार रामकेश यादव!| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। हिंदी साहित्य के उपासक तथा रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक रामकेश एम. यादव को राजस्थान स्थित कोटा की संगम अकादमी ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस तथा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर उनके सामाजिक तथा राष्ट्रीय कार्यों को देखते हुए महात्मा गांधी अवार्ड से अलंकृत किया है।

गद्य तथा पद्य दोनों विधाओं पर समान अधिकार रखनेवाले जाति-पाँति, धर्म तथा राज्य की सीमाओं से परे श्री यादव शांति, सहिष्णुता, जल, जंगल, जमीन, शिक्षा के प्रति जागरूकता, राष्ट्रप्रेम, गंगा- जमुनी तहजीब, पर्यावरण, मातृ-शक्ति, संस्कृति, वैश्विक मुद्दे तथा मानवता के जुड़ाव पर अपनी प्रखर लेखनी चला रहे हैं। इस तरह बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री यादव सम-सामयिक साहित्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर अपनी रचना के माध्यम से समाज को एक नई दिशा और प्रेरणा दे रहे हैं।

पंडित दीनदयाल पुरस्कार के अलावा 352 से अधिक पुरस्कारों तथा सम्मानों से अलंकृत श्री यादव का 1700 से अधिक लेख, पत्रलेख, कविता, साक्षात्कार आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है। भारत-पाक जंग के दौरान श्री यादव वीर रस से ओतप्रोत कविता व सैनिकों के हौसलाफजाई के लिए स्तंभ लेख लिखे थे। पाँच फरवरी, 1961 को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के ब्लॉक मार्टिनगंज, गांव- तेजपुर में जन्मे श्री यादव,बृहन्मुम्बई  महानगरपालिका मुंबई में 28 वर्ष शिक्षक पद पर शैक्षणिक कार्य करते हुए एक मार्च,2019 को सेवानिवृत्त होकर मुंबई में ही सतत साहित्य साधना में लीन हैं।  दो दर्जन से अधिक पुस्तक लिख चुके श्री यादव को स्थानिक, लेखकों, पत्रकारों, साहित्यकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयाँ दी।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें