कल्याण: दिव्यांग विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आया लायंस क्लब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कल्याण। महिला व अपंग बाल विकास संस्था के प्रांगण में लायंस क्लब, कल्याण के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य का वितरण किया गया। लायंस अध्यक्ष- गणेश पाटिल, सचिव धर्मराज मिश्रा, खजिनदार सुनील शर्मा, लायन ललित, नितिन, गिरीश, अनिल पाटिल कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को संस्थापिका डॉ. आलोक पाडेय (आदर्श महिला शिक्षण मंडल) द्वारा तहे दिल से धन्यवाद आप सभी के सहयोग व माध्यम से नूतन आरएस विद्यालय, वीपीएस माध्यमिक विद्यालय और लिटिल वंडर इंग्लिश स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य का वितरण किया।
जिसमें प्रबंधक आलोक पाण्डेय, मुख्यध्यापिका कंचन पाठक, दिव्या सिंह, प्रीति यादव, मुख्यध्यापक भारत यादव, इंग्लिश मीडियम इंचार्ज जया वर्मा हमारे सहयोगी दिलीप सर और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं पालकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल व संपन्न हुआ। विद्यार्थीयों में एक ऊर्जा एवं उत्साह का वातावरण स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा था।
![]() |
| Advt. |



