BREAKING

केजरीवाल ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पवन सहरावत को शानदार जीत के लिए बुधवार को बधाई और भविष्य के शुभकामनाएं दी। श्री केजरीवाल ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया, “एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले दिल्ली के खिलाड़ी पवन सहरावत और उनके परिवार को आज अपने घर चाय पर बुलाया। पवन सहरावत गोल्ड जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान हैं। 

पवन को उनकी शानदार जीत की बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। ऐसे ही दिल्ली और देश का नाम रोशन करते रहो।” उन्होंने पोस्ट के साथ पवन सहरावत के स्वर्ण पदक दिखाते हुए चित्र को भी साझा किया। उल्लेखनीय है कि चीन में हाल में हुए एशियाई खेलों में कबड्डी स्पर्धा में पवन सहरावत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें