जौनपुर: धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork
- तुलसी पीठ उत्तराधिकारी रामचन्द्र दास चित्रकूट व पंडोखर सरकार रहे आकर्षण का केंद्र
नया सवेरा नेटवर्क
बिपिन सैनी
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार सुबह बड़े ही धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्री हनुमत कथा के पूर्व कलश शोभायात्रा में रथ पर सवार तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी कथावाचक रामचन्द्र दास जी गाजे बाजे के साथ आगे आगे चलते रहे। थोड़ी देर बाद अनंत श्री विभूषित गुरू शरण जी महराज पंडोखर सरकार भी शोभायात्रा में सम्मिलित हो गए। वाराणसी से आए श्रीकाशी भैरव डमरू दल ने डमरूओ की डमडमाहट से शोभायात्रा को उल्लास से भर दिया।वातावरण डमरू और डीजे की ध्वनि से गुंजायमान होता रहा ।शीतला चौकियां से निकली शोभायात्रा में महिलाए सिर पर कलश लेकर चलती रही।
कलश यात्रा बड़ागर चौराहा, चौकियां चौराहा, विशेषरपुर, पचहटिया मार्ग से होंते हुए सूरज घाट पहुंची वहां से महिलाओ ने कलश में जल भरा तत्पश्चात प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल से होते हुए शोभायात्रा पुनः शीतला चौकियां धाम कथा पंडाल पर पहुंचा। मां शीतला कार्यसमिति के तत्वावधान में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाये पुरुष, बच्चे मौजूद रहे। डमरू दल तिषमान, जयराज, अंकित, सिब्बू सहित ग्यारह लोग मौजुद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शीतला चौकियां कथा पंडाल तथा कलश यात्रा भ्रमण के दौरान भिन्न भिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।
![]() |
| Advt. |
.jpg)
.jpg)
.jpg)


