जौनपुर:राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • बाल विज्ञानियों ने प्रस्तुत किया स्वास्थ और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स

जौनपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपदस्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार को नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज वन विहार रोड के प्रागण में आयोजित की गई। इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वास्थ और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना था। मुख्य विषय से सम्बन्धित स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित स्थानीय समस्याओं पर आधारित बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करके जिला स्तरीय आयोजन में प्रस्तुत किये। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जौनपुर की जिला समन्वयक डॉ. चन्द्रकला सिंह ने दी। 


  • बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने प्रतियोगिता का उद्देश्य

जिला समन्वयक ने आगे बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से पिछले 31 वर्षों से लगातार पूरे देश में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन संबंधित राज्यों में विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध सरकारी एवं गैरसरकारी सस्थाओं के माध्यम से शिक्षा विभाग के समन्वयन में सतत किया जा रहा है जिसमें कई लाख बच्चे अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं का अध्ययन विज्ञान विधि से करके उसे समाधान करने का प्रयास करते है और उसके सतत् दस्तावेजीकरण को विभिन्न स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत करते हैं, जिन्हें 'बाल वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित किया जाता है। 


  • 5 सब थीमों में मुख्य विषय को किया गया विभक्त

जिला समन्वयक ने आगे बताया कि बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट्स तैयार करने में सुविधा की दृष्टि से मुख्य विषय को 05 सब थीमों में भी विभक्त कर दिया गया था, जिसमें से 1. अपने पारितन्त्र को समझना, 2. स्वास्थ्य, पोषण व कल्याण को प्रोत्साहन देना, 3. पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथाएं, 4 आत्मनिर्भरता के लिए पारितन्त्र आधारित दृष्टिकोण और 5. पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार आदि थे।

  • बच्चों ने स्वास्थ्य और पोषण से सम्बन्धित समस्याओं को समझा

सम्बन्धित उप विषयों के अन्तर्गत बच्चों ने पता किया कि उनके आस-पास स्वास्थ्य और पोषण से सम्बन्धित क्या-क्या प्रमुख समस्याएं हैं, और वे अपने प्रोजक्ट के अन्तर्गत विज्ञान विधि से कार्य कर के उसे पहचाने तथा कार्य योजना तैयार करके उसके समाधान का प्रयास किये। बच्चे पता लगाये कि जौनपुर में स्वास्थ और पोषण के लिए समाज का परस्पर तालमेल कैसा है? स्वास्थ और पोषण और पर्यावरण परस्पर किस रूप में जुड़े हुये है? और उसका स्वास्थ्य पर प्रभाव कैसा पड़ रहा है? बच्चे अध्ययन के दौरान अपने आस-पास के क्षेत्र में पता किये कि स्वास्थ्य और पोषण हेतु क्या-क्या उपाय करना उचित है? और वे अपने स्तर से क्या-क्या उपाय कर सकते है? बच्चे इस पर प्लानिंग किये और उसे एक नमूने के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास किये।


  • 20 विद्यालयों की 62 टीमों ने किया प्रतिभाग 

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न 20 विद्यालयों की 62 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर ग्रुप में सारिका वर्मा नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जौनपुर, रितिका मौर्या तारा कावेन्ट इण्टर कालेज जौनपुर तथा सीनियर ग्रुप में तरूण कान्त सिंह नेहरू बालोद्यान जौनपुर, अन्वेषा चौधरी सेन्ट पैट्रिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जौनपुर का चयन किया गया। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में ये बच्चे प्रतिभाग करेंगे।


  • बाल विज्ञान कांग्रेस के सह समन्वयक डॉ. सी.डी. सिंह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शामिल प्रोजेक्ट के मूल्यांकन को डा. राज कुमार एसोशिएट प्रोफेसर, हेड आफ मैथमेटिक्स डिर्पाटमेट इंजीनियरिंग फैकल्टी वीर बहादुर सिह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर रविकेश मौर्या असिस्टेन्स प्रो., कुटीर पीजी कालेज चक्के जौनपुर, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता एसोसिएट प्रो. डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलाजी, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर, डॉ. सुजीत चौरसिया नैनो साइन्स एण्ड टेक्नोलाजी साइंटिस्ट रज्जू भैया इंस्टीट्यूट, डॉ. श्रवण कुमार एसोसिएट प्रो., डिर्पाटमेंट ऑफ अर्थ एण्ड प्लेनेटरी साइन्स वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर, डॉ. मनीष प्रताप सिंह अरिस्टेट प्रो. डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स फैकल्टी ऑफ इजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्व विद्यालय, जौनपुर ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चे के अतिरिक्त बाल विज्ञान कांग्रेस के सह समन्वयक डॉ. सी.डी. सिंह उपस्थित थे।


*वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर | A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें