BREAKING

जौनपुर: ऐतहासिक जुलूस ईद मिलादुन्नबी परंपरागत तरीके से सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: ऐतहासिक जुलूस ईद मिलादुन्नबी परंपरागत तरीके से सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह का ऐतहासिक जुलुस ईद मिलादुन्नबी अंजुमन मोहम्मदिया सिपाह के तत्वावधान में बड़ी अकीदत व खुशनुमा माहौल में अपने परंपरागत तरीके से मनाया गया। जुलूस सिपाह चौराहा पर स्थित मक़बरा फ़िरोज़ शाह से मुख्य अतिथि जगदीश राय विधायक जफराबाद द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद उठकर अपने क़दीमी रास्तों से होते हुए आस्ताना हज़रत अजमल शाह पर पहुंचकर जलसे के रूप मे परिवर्तित हो गया। जगह जगह लगे स्टॉल पर फ़न ए सिपहगरी के अखाड़े अपने फ़न का मुज़ाहिरा कर रहे थे तो वहीं अंजुमन पूरी रात नात व मनकबत के अशआर पढ़कर अपने पुरुस्कार को ग्रहण कर रही थीं। रात के आख़ीर पहर में जुलूस अपनी मंज़िल पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस पूरे जुलूस में प्रशासन भी चाक चौबंद रहा।

मुख्य अतिथि जगदीश राय ने कहा कि जौनपुर अपने गंगा जमुना तहज़ीब के लिये पूरे देश में एक अलग स्थान रखता है यहाँ हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे के धार्मिक त्योहारों में बराबर सम्मिलत होते हैं और समाज में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में आपस में प्यार व मोहब्ब्त अति महत्वपूर्ण है इसलिये केवल प्यार बांटिए।

मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना राजा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ए दो आलम की विलादत के निस्बत से मुसलमान पूरे रबीउल अव्वल के महीने ईद मिलादुन्नबी की महफ़िल का आयोजन करते हैं जिसमें हज़रत मोहम्मद स.अ.व से अपनी अक़ीदत व मोहब्ब्त का इज़हार करते हैं। मुन्ना राजा ने कहा कि आज ज़रूरत है हम नबी की तालीमात के आईने में ख़ुद को सवारें।

इस अवसर पर डॉ. पीपी दुबे, डॉ. अवधनाथ पाल, शायर अकरम जौनपुरी, अध्यक्ष मोहम्मद आज़म, सेक्रेटरी मोहम्मद अरशद, नायब सेक्रेटरी आफताब अहमद, खजांची मोहम्मद वसी, डायरेक्टर रेहान अंसारी, नायब सदर सोनू अंसारी, ज़ीशान खान, अबुज़र शेख़, कमालुद्दीन अंसारी, इकराम सौदागर, अरशद क़ुरैशी, डॉ. अर्शी खान, मेराज खान, शोबी ताज क़ादरी, ताजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद तबरेज़, अज़हरुद्दीन अंसारी, सरताज सिद्दीक़ी, शहाबुद्दीन विद्यार्थी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में कन्वीनर मोहम्मद अख़्तर ने आभार व्यक्त किया।




*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें