जौनपुर: उप डाकपाल को दी गई विदाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा। उप डाकघर के पोस्टमास्टर विनोद मौर्य के स्थानांतरण होने पर शनिवार को उपडाकघर नौपेड़वा में समारोह आयोजित किया गया। पोस्टमास्टर विनय यादव की अध्यक्षता में विदाई की गई। डाक कर्मचारियों ने उन्हें स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्रम व धार्मिक पुस्तक भेट कर भावुक मन से विदाई किया।
श्री मौर्य ने कहा कि सेवा काल के दौरान निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा किया और चार वर्षो का समय कब बीत गया मुझे पता नहीं चला। कार्यक्रम का संचालन कर रहे छोटेलाल आर्य ने कहा कि श्री मौर्य ने हम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला करके कार्य किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय डाकघर के पोस्टमास्टर घनश्याम यादव, राजेश सिंह गुड्डू, बरसाती राम यादव, राजेश कुमार कन्नौजिया, वशिष्ठ नारायण सिंह, मुन्ना भास्कर, राजन मिश्रा, अनिल सिंह आदि डाक कर्मी मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |