BREAKING

जौनपुर: चक्रदूत प्रजापति समाज ने खुशबू प्रजापति को दी बधाई | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: चक्रदूत प्रजापति समाज ने खुशबू प्रजापति को दी बधाई

नया सवेरा नेटवर्क

  • मिस इण्डिया द्वितीय बनने के बाद गृह जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। जनपद की रहने वाली मिस यूपी खुशबू प्रजापति बीते 23 सितम्बर को राजस्थान के जयपुर में समाजसेवी राजेश अग्रवाल द्वारा आयोजित मिस इण्डिया प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें खुशबू को मिस इण्डिया द्वितीय विजेता घोषित किया गया। इसके बाद अपने गृह जनपद आगमन पर लोगों ने खुशबू का जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति की अध्यक्षता में खुशबू प्रजापति का स्वागत करते हुये उन्हें बधाई दी गयी।

जौनपुर: चक्रदूत प्रजापति समाज ने खुशबू प्रजापति को दी बधाई

इस अवसर पर सभासद बसंत प्रजापति, विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, सचिव संजय प्रजापति, सावन प्रजापति, पत्रकार पंकज प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जहां खुशबू ने बताया कि आगे मिस यूनीवर्स बनने की मेरी तैयारी है। 

जौनपुर: चक्रदूत प्रजापति समाज ने खुशबू प्रजापति को दी बधाई

आप लोगों का आशीर्वाद व प्यार मिला तो मैं मिस यूनीवर्स अवश्य बनूंगी। बता दें कि बीते 19 मार्च को खुशबू मिस यूपी चुनी गयी। लगभग 6 माह के अन्दर दूसरी उपलब्धि मिलने पर जहां खुशबू के खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं उनके परिवार सहित परिचितों एवं शुभचिन्तकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें