अवैध कैसीनो का भंडाफोड, पांच गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के एक फार्महाउस में चलाए जा रहे अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के डेरा गांव में एक फार्महाउस में अवैध कैसीनो चलाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापामारी कर 42 लोगों को जुआ खेलते हुए पाया।

