प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 20 घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, लांबा डाबरा गांव के लोग शनिवार तड़के मंदिर में मत्था टेकने के लिए निकले थे, तभी प्रतापगढ़-बांसवाड़ा राजमार्ग पर कचोटियां गांव के पास तड़के साढ़े चार बजे उनकी बस सड़क पर खराब हालत में खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
![]() |
| Advt. |


