BREAKING

मुंबई की यात्रा पर आए डॉ. दिनेश तिवारी ने की जौनपुर के विकास की चर्चा | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। यूपी के जौनपुर जनपद की केराकत विधानसभा स्थित ग्राम घुरहूपुर निवासी पूर्व छात्रसंघ नेता टीडी कॉलेज, महासंघ वीरबहादुर पुर्वांचल विश्वविद्यालय के वर्तमान अध्यक्ष डा. दिनेश कुमार तिवारी का मुंबई कांदिवली मे आगमन हुआ। 

उनका  जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शनिवार को  तिवारी कांदिवली से नालासोपारा पहुंचेगे और अपने इष्ट मित्रो व शुभचिंतको से मुलाकात करेंगे उनके सैकड़ों चाहने वाले की संख्या नालासोपारा मे ज्यादा है, उनका कहना की जो लोग जनपद जौनपुर के रहने वाले मुंबई मे रहते अपनी जीविका चलाते है और मुंबई मे काफी विकास किया है उनको अपने जनपद की जिम्मेदारी को भी उठानी होगी, उन लोगो को बस वोट देने के लिये युपी ना आना चाहिए, विकास के उद्देश्य से भी वो जनपद मे कार्य करे, तिवारी ने युवा पीढी को उचित शिक्षा हेतू जनपद जौनपुर मे कॉलेजो का विस्तार किया है। 

जनपद जौनपुर काँग्रेस के प्रबल समर्थक भी रह चुके है अब उनका एक ही मकसद है की जनपद जौनपुर का विकास कैसे हो इस पर कार्य कर रहे है। जौनपुर युवा छात्र छात्राओ को उचित शिक्षा बेरोजगारी के सम्बन्ध मे उचित कदम उठाने के लिये प्रयासरत है।

गुरुवार को उनका हालचाल जानने हेतू प्रजाराज्य स्वराज समाचार पत्र के प्रधान संपादक पवन पाठक के साथ पत्रकार अजय उपाध्याय ने शिष्टाचार मुलाकात की और जनपद जौनपुर की विकास के मुद्दे को लेकर काफी चर्चा भी की।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें